Indian History: Important Facts
Indian History: Important Facts
1. सिन्धु घाटी की सभ्यता लगभग 5000 वर्ष पूर्व की सभ्यता है |
2. हड़प्पा में 1921 में तथा मोहनजोदड़ो में 1922 में खुदाई कराई गई | ये दोनों स्थान पाकिस्तान में है |
3. भारत में लोथल (गुजरात) , कालीबंगा (राजस्थान), रोपड़ (पंजाब) आदि सिन्धु सभ्यता के प्रमुख केंद्र है |
4. मोहनजोदड़ो में एक विशाल स्नानागार मिला है |
5 . सिन्धु सभ्यता के लोग लोहे से परिचित नहीं थे |
6 . सिन्धु सभ्यता के लोग घोड़े से परिचित नहीं थे |
7. सिन्धु सभ्यता के लोग पशुपति देव की आराधना करते थे |
8. वेद 4 है : ऋग्वेद, यजुर्वेद , सामवेद, अथर्ववेद | इनके 4 उपवेद क्रमशः आयुर्वेद, धनुर्वेद, गधर्ववेद व अर्थशास्त्र है |
9. ऋग्वेद सबसे प्राचीन वेद है |
10. यह एक मान्यता है की आर्य मध्य एशिया से आये थे |
11. वेद्नाग 6 है – शिक्षा, छंद, व्याकरण, ज्योतिष, कल्प व निरुक्त |
12. ईश कठ, केन, प्रश्न, ऐतरेय, तैयतिरीय,वृहदार्न्यक, छान्दोग्य आदि प्रसिद्ध उपनिषद है |
13. त्रिपिटक महात्मा बुद्ध के उपदेशों का संग्रह है | इसके तीन भाग है – विनयपिटक, सुत्तपिटक और अभिधम्बपिटक
14 . जातक कथाओं में महात्मा बुद्ध के पूर्व जन्मों की कहानी है |
15. पुराण 18 है |
16 . महात्मा बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था |
17 . महात्मा बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था | इनके पिता शुद्धोधन कपिलवस्तु के राजा थे |
18 . महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया था |
19. चार आर्य सत्य का सिद्धांत महात्मा बुद्ध ने दिया था |
20. शून्यवाद सिद्धांत का प्रतिपादन नागार्जुन ने किया था |
21. 24 जैन तीर्थंकर हुए हैं | प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव और चोबीसवे तीर्थंकर महावीर स्वामी थे |
22. महावीर स्वामी का जन्म वैशाली में हुआ था |
23. जैन धर्म दो सम्प्रदायों श्वेताम्बर व दिगम्बर में बंटा हुआ है |
24. सांख्य दर्शन भारत का सबसे प्राचीन दर्शन है , इसके प्रवर्तक महर्षि कपिल है |
25. योग दर्शन के प्रवर्तक महर्षि पतंजलि थे |
26. बुद्ध के समय 16 महाजनपद थे |
27. प्रथम बोध संगीति राजगृह में आयोजित हुई |
28. द्वितीय बोध संगीति वैशाली में कालाशोक के शासन काल में आयोजित हुई |
29. तृतीय बोध संगीति पाटलिपुत्र अशोक के शासन काल में आयोजित हुई |
30. चतुर्थ बोध संगीति कश्मीर में कुंडल वन में कनिष्क के शासन काल में आयोजित हुई |
31. तक्षशिला प्राचीन काल में विद्या और व्यापार का प्रमुख केंद्र था।
32. सिकंदर 326 ई. पू. में भारत आया था | झेलम नदी के किनारे सिकंदर को पोरस को हराया |
33. मोर्य साम्राज्य की स्थापना चन्द्रगुप्त मोर्य ने की |
34. हर्ष के राज्य की राजधानी कन्नोज थी |
35. चीनी यात्री ह्वेनसांग हर्षवर्धन के काल में भारत आया |
36. राष्ट्रकूट साम्राज्य की स्थापना दन्तिदुर्ग ने की राष्ट्रकूट की राजधानी मालखेड थी |
37. चोलों के पास एक शक्तिशाली नोसैना थी |
38. पल्लवों की राजधानी कांचीपुरम थी |
39. चालुक्यों की राजधानी वातापी थी |
40. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर और बुक्का ने की |
41. दास वंश का सन्सथापक कुतुबुद्दीन ऐबक थे |
42. कुतुबमीनार का प्रारंभ कुतुबुद्दीन ऐबक ने कराया तथा इल्तुतमिश ने इसका निर्माण पूरा कराया |
43. कुतुबुद्दीन ऐबक लाख बख्श के नाम से प्रसिद्ध थे |
44. बलबन के दरबार में हँसना मना था |
45. खिलज़ी वंश के संस्थापक जलालुद्दीन खिलज़ी थे |
46. अलाउद्दीन खिलज़ी ने बाज़ार नियंत्रण व्यवस्था लागू की |
47. मंगोलों का भारत पर हमला आक्रमण सन 1398 में हुआ |
48. तुगलक वंश का संस्थापक गयासुद्दीन तुगलक था |
49. इब्नबतूता मुहम्मद बिन तुगलक के काल में भारत आया था |
50. मुहम्मद बिन तुगलक गयासुद्दीन तुगलक का पुत्र था |
51. सैयद वंश का प्रथम शासक खिज्र खां था |
52. लोदी वंश का संस्थापक बहलोत लोदी था |
53. जोनपुर नगर की स्थापना फ़िरोज़ तुगलक ने की थी |
54. जैनुल आबदीन को कश्मीर का अकबर कहा जाता है |
55. बहमनी राज्य की स्थापना अलाउद्दीन हसन बहमन शाह ने की थी |
56. बाबर का जन्म फरगाना में हुआ था |
57. मुग़ल साम्राज्य का संस्थापक अजहिरुद्दीन मोहम्मद बाबर था |
58. बाबर की आत्म कथा तुजुक-इ-बाबरी तुर्की भाषा में लिखी गई |
59. बाबर की मृत्यु के पश्चात उसका पुत्र हुमांयू गद्दी पर बैठा |
60. शेरशाह ने ग्रांड ट्रंक रोड का निर्माण कराया |
61. अकबर के पिता हुमांयू और माता हमीदा बनो बेगम थी |
62. बैरम खां अकबर के संरक्षक थे |
63. दहशाला प्रणाली अकबर ने लागू की |
64. अकबर ने दीन-ए-इलाही धर्म चलाया |
65. अकबर ने मनसबदारी प्रथा प्रारंभ की |
66. अकबर के दरबार में नौरतन थे |
67. बुलंद दरवाज़े का निर्माण अकबर ने कराया था |
68. जहाँगीर का जन्म फतेहपुर सीकरी में हुआ था |
69. जहाँगीर के बचपन का नाम सलीम था |
70. तुजुक-ए-जहाँगीरी की रचना जहाँगीर ने की |
71. शाहजहाँ का जन्म लाहौर में हुआ था |
72. शाहजहाँ के चार बेटे थे – दारा, सुजा, ओरंगजेब और मुराद |
73. आगरा में ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने कराया था |
74. शाहजहाँ का मयूर सिंहासन नादिरशाह लूट कर ले गया |
75. सिक्खों के प्रथम गुरु गुरु नानक का जन्म 1469 में हुआ था |
76. दसवे गुरु गोविन्द सिंह का जन्म पटना में हुआ था |
77. शिवाजी की मंत्रिपरिषद को अष्टप्रधान भी कहा जाता था |
78. पुर्तगाली सबसे पहले भारत आने वाले यूरोपीय व्यापारी थे |
79. अंग्रेजों का राजदूत सर टामस रो जहाँगीर के दरबार में आया था |
80. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल वारेन हेस्तिंग्ज़ था |
81. भारत में नागरिक सेवा तथा पुलिस सेवा के जन्म दाता लोर्ड कार्नवालिस थे |
82. पिट्स इंडिया एक्ट सन 1784 में पारित हुआ |
83. लोर्ड वेलेज़ली ने भारत में सहायक संधि की व्यवस्था की |
84. व्यपगत सिद्धांत लोर्ड डलहोजी ने लागू किया |
85. डलहोजी के कल में प्रथम रेल बम्बई से ठाणे के बीच चलाई गयी |
86. आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानानद सरस्वती ने की |
87. अढाई दिन का झोंपड़ा अजमेर में है इसका निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने कराया था |
88. अली दरवाजे का निर्माण अलाउद्दीन खिलज़ी ने कराया था |
89. 1857 के विद्रोह का नेंत्रत्व मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफ़र ने किया |
90. ब्रिटिश सार्वजनिक सभा की स्थापना दादा भाई नोरोजी ने की |
91. भारतीय राष्ट्रीय कोंग्रेस की स्थापना ए.ओ.हुम ने की, इसके प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे |
92. कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन बम्बई में हुआ था |
93. नील विद्रोह बंगाल में हुआ था |
94. बाल गंगाधर तिलक ने मराठा और केसरी नमक पत्र निकले |
95. काकोरी षड़यंत्र कांड 1925 में हुआ |
96. लाहौर षड़यंत्र कांड 1930 में हुआ |
97. महात्मा गाँधी केवल एकबार कांग्रेस अध्यक्ष बने |1924 के बेलगाम अधिवेशन में |
98. कांग्रेस का प्रथम विभाजन 1907 में सूरत अधिवेशन में हुआ |
99. कांग्रेस के लाहौर अधिवेसन में 1929 में पूर्ण स्वराज्य की मांग रखी |
100. 1909 में मारले मिन्टो सुधार अधिनियम द्वारा भारत में साम्प्रदायिक निर्वाचन प्रणाली की शुरुआत हुई |
101. 1919 के अधिनियम को मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार अधिनियम भी कहा जाता है |
102. 7 सदस्यीय साइमन कमीशन के अध्यक्ष सर जान साइमन थे |
103. तीन गोलमेज़ सम्मेलनों में से कोंग्रेस ने पहले और तीसरे में भाग नहीं लिया |
104. क्रिप्स मिशन सर स्टेफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में 1942 में भारत आया |
105. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 , 18 जुलाई 1947 को पारित हुआ |
COURTESY Mr SHIV KISHOR